फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आधार कार्ड का संशोधन कराने आई महिला के साथ कंप्यूटर आपरेटर ने फर्जी भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र बनाकर दे दिया। महिला ने दुकानदार के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला रतन (सैंफी) निवासी अर्चना देवी पत्नी पुष्पेंद्र सिंह ने नगर के मुहल्ला होमगंज निवासी अनुज कुमार पर आरोप लगाया कि उसका आधार कार्ड मायके जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव बिरहुन में बना था। 11 फरवरी को वह ससुराल के पते पर संशोधन कराने के लिए नगर के मुहल्ला आजाद रोड भरथना की ओम साईं राम ट्रैवल्स चौधरी मार्केट पर आई। आपरेटर अनुज कुमार ने रुपये लेकर उसके आधार कार्ड में संशोधन न करके ससुराल के पते का भारत निर्वाचन आयोग पहचान पत्र बनाकर दे दिया। इसे लेकर महिला भारतीय स्टेट बैंक में खाता खुलवाने गई। तो बैंक वालों ने बताया कि यह फर्जी पहचान पत्र है। तुम्हारा खाता नहीं खुल जाएगा। तुम पुलिस के पास जाओ। आरोपी ने मुझे विश्वास में लेकर धोखाधड़ी करते हुए मेरे साथ जालसाजी की है। थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें