इटावा। विभिन्न स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में घायल तीन लोगों की इलाज के दौरान सैफई पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।
बकेवर थाना क्षेत्र के गुलाबपुरा गांव निवासी सोनू उर्फ परवेश कुमार गत तीन फरवरी को बिजौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। सैफई पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को सोनू ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा नई दिल्ली के मालवीयनगर निवासी भरवलाल व न्यू कृष्णा बिहार सिविल लाइन नई दिल्ली के नवनीत कुमार सक्सेना गत रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। सैफई में इलाज के दौरान मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। सैफई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए।