फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन कराने का झांसा देकर कराया लिया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला झड़ा मौजा कथुआ में 60 वर्षीय बुजुर्ग को पेंशन दिलाने के बहाने धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़ित वृद्ध अब अधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगा रहा है। उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी रक्षपाल सिंह ने बताया कि उसके नाम गांव में आठ बीघा जमीन है। उसकी जमीन पर कुछ रिश्तेदार निगाह लगाए हुए हैं। उसके नजदीकी रिश्तेदारों ने उसे पेंशन बनवाने का झांसा दिया। उसके बहाने से तहसील ले गए।
वहां पेंशन के कागजात बताकर उसके हस्ताक्षर करवाते रहे। वह कुछ समझ नहीं पाया। बाद में कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि उसकी जमीन का बैनामा करा लिया गया है। वह तभी से बराबर अपनी शिकायत दर्ज करवा रहा है। पीड़ित बुजुर्ग ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें