फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी के घर मिला तीन क्विंटल तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर नगर के एक कबाड़ी कारोबारी के घर व गोदाम से करीब तीन क्विंटल बिजली का एल्यूमीनियम तार व अन्य माल बरामद किया है। पुलिस को चोरी का माल होने की सूचना मिली थी। पुुलिस कार्रवाई से पहलेे ही घरवाले मौके से भाग निकले। पुलिस उन्हें दबोचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के आनंदनगर मोहल्ला निवासी कबाड़ कारोबारी अब्दुल जब्बार पचराहे के पास पुराने जिला अस्पताल के पीछे दुकान किए हैं। गत गुरुवार को किसी मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि कबाड़ी चोरी का माल खरीदता है। इस पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम को पहले उसकी दुकान पर छापा मारा और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद गुरुवार रात करीब एक बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ उसके आनंदनगर स्थित घर व गोदाम पर छापा मारा। पुलिस के आने की भनक लगते ही कबाड़ कारोबारी और परिवार के लोग मौके से भाग गए। गोदाम व घर की तलाशी में पुलिस को काफी मात्रा में एल्यूमिनियम धातु के बिजली के तार, स्टील, पीतल व तांबे की तमाम चीजें बरामद हुई। पुलिस इस माल को लोडर में लादकर कोतवाली ले आई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरी का माल होने की सूचना पर कबाड़ी के घर व गोदाम पर छापा मारा गया था। तीन क्विंटल बिजली का तार (सिल्वर) आदि अन्य सामान बरामद हुआ है। व्यापारी व अन्य परिजन पुलिस के आने से पहले ही भाग गए थे। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद हुए माल के बारे में बिजली विभाग से भी जानकारी मांगी गई है। कबाड़ा कारोबारी के सामने आने पर तार व अन्य माल के बारे में सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें