फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ मैस में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ की बैरक में बनी मैस में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। सिपाही ने गैस सिलिंडर को रसोई घर से बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह और रसोइया झुलस गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आरपीएफ की बैरक में स्थित रसोईघर में सुबह करीब 11:30 बजे सिपाहियों लिए खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। रसोई घर में मौजूद खाना बनाने वाले बनारसी बाबू ने बताया कि उनके अतिरिक्त रजनीश और ज्योति में भी रसोईघर में मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि जैसे ही गैस जलाने का प्रयास किया तो अचानक आग रेगुलेटर के पास लग गई। रेगुलेटर के पास आग लगने से रसोईघर में मौजूद लोग घबरा गए।
पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग न बुझने पर शोर मचाया तो बैरक में मौजूद हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने जलते हुए गैस सिलिंडर को हाथ से पकड़कर रसोईघर से निकालकर फेंका। गैस सिलिंडर को उठाते समय उनके हाथ मामूली रूप से झुलस गए। बताया गया रसाई घर में मौजूद बनारसी बाबू के हाथ भी आग से झुलस गए हैं। आग लगने पर इसकी सूचना दमकल को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। रसोई में खाना बनाने वाले बनारसी बाबू ने बताया कि प्रतिदिन करीब 15 से 20 लोगों को खाना बनता है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर आरपीएफ थाना प्रभारी विनोद कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी कृपालशंकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें