फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ः विवाहिता की आग से जलकर मौत, मां ने दामाद पर लगाया दहेज के लिए मार डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के गांव भिड़रुआ में एक विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। विवाहिता की मां का आरोप है कि दामाद व उसके घरवालों ने दहेज की खातिर उसकी बेटी को जलाकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अनीता देवी की शादी वर्ष 2009 में सैफई थाना क्षेत्र की न्याय पंचायत नरहौली के गांव भिड़रुआ निवासी मजदूर मनोज पुत्र राजकुमार के साथ हुई थी। अनीता का दस महीने का दुधमुंहा बेटा और सात साल की बेटी है।
गत बृहस्पतिवार को अनीता की आग से जलकर मौत हो गई। उसी दिन देर शाम करीब सात बजे बेटी की ससुराल पहुंची औरैया जिले के एरवाकटरा थाना की लज्जानगर गांव निवासी मां रुक्मिणी देवी पत्नी बालकराम ने दामाद और उसके परिवार पर बेटी को दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रुक्मिणी देवी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें 9 जनवरी को सूचना मिली कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने पीटा और जलाकर मार डाला। इस सूचना पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंची, तब तक उनकी बेटी मर चुकी थी। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी को दहेज के लिए काफी प्रताड़ित किया जाता था। अब उसको आग लगाकर मार डाला गया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई और घटना को लेकर आसपास लोगों से जानकारी की। घर में महिला अनीतादेवी का शव मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिली है। जांच के आधार पर जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें