फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नोएडा में छाया इटावा का स्वाद, दो दिन में बिके 30 हजार के मठ्ठा का आलू

Sun, 27 Sep 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 42::: ग्रेटर नाेएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगा जिले के खीरमोहन का स्टॉल। स्रोत-वि
विज्ञापन
इटावा। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार से शुरू हुए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के स्थानीय उत्पाद भी अपनी पहचान बना रहे हैं। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में जिले के पांच प्रतिभागी अलग-अलग श्रेणियों में टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, कृषि और पारंपरिक खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें जिले के उत्पादों को लोग खूब पसंद कर रहे है। जिसका नतीजा है कि स्टॉल में लगभग 30 हजार रुपये के मठ्ठे के आलू की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

इस बार ट्रेड शो इटावा के लिए खास है। ओडीओसी के तहत पहली बार पुरबिया टोला के प्रसिद्ध खीरमोहन और मठ्ठे के आलू को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया है। दो दिन इन दोनों उत्पादों को खरीददारों का अच्छा रुझान मिला। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को खीरमोहन की करीब 27 हजार रुपये और मठ्ठे के आलू की भी 30 हजार रुपये की बिक्री हुई। इसके अलावा जिले के तीन अन्य स्टॉलों पर भी उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई। इन स्टॉलों पर कुल एक लाख से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ट्रेड शो में जिले के उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए लोगों में उत्साह है। अभी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें