फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा ने आगरा, हैवरा ने करहल को हराया

विज्ञापन
फोटो संख्या 37 - खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पीसीएफ चेयरमैन आदित्य अंकुर यादव - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। विकास खंड के ग्राम झिंगूपुर में जारी तीन दिवसीय स्व. हरेंद्र पाल सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एटा ने आगरा, मेरठ ने शिकोहाबाद और हैवरा ने करहल को हराया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पीसीएफ चेयरमैन आदित्य उर्फ अंकुर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि खेल में खेल की भावना जरूरी है। हार-जीत सिर्फ यह बताती है कि खेल के दौरान प्रयास कितने मनोयोग से किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन हुए मुकाबले में घिरोर ने जिला मैनपुरी को 25-2, 25-6 से, एटा ने आगरा को 25-15, 25-6 से, मेरठ ने शिकोहाबाद को 25-4, 30-28 से, हैवरा ने करहल को 25-4, 25-4 से व ग्राम नगला अनिया ने जवापुर को 25-2, 25-7 से पराजित किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधान आनंद उर्फ बबलू ने मुख्य अतिथि आदित्य को मुकुट व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अनिल डीलर, प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष नीलेश कुमार, उपाध्यक्ष विकास, स्वतंत्र पाल, धीरेंद्र यादव, आदेश कुमार, नवनीत यादव, विकास यादव, लालू सिंह, मुकेश, श्रीपाल, नजर सिंह, नत्थू सिंह, सुलखान सिंह, प्रहलाद सिंह, बलवीर सिंह, हनुमंत सिंह, धनेश कुमार, अवधेश यादव, होम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें