फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सीपुरा के सामने शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारकर भाग निकली। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

इटावा के नगला पीर निवासी 25 वर्षीय कपिल कुमार पुत्र मुकुट सिंह शुक्रवार को भरथना किसी काम से गए थे। रात को घर आते समय करीब आठ बजे ग्राम सीपुरा के सामने स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक कार समेत भाग निकला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई और उसकी शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। सैफई जाते समय उसकी मौत हो गई। एसआई सतेंद्र वर्मा ने बताया कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें