फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कचौरा रोड जसोहन गांव में स्थित बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के आरोप में निरुद्ध किशोर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बाल सुधार गृह के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और संबंधित बैरक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अन्य किशोरों से भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने मारपीट करने वाले किशोरों पर विशेष निगरानी रखने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीवी की आवाज को लेकर बुधवार शाम बाल अपचारियों में विवाद हुआ था। इसके बाद सात-आठ बाल अपचारियों ने दुष्कर्म के आरोपी किशोर से मारपीट की। घायल किशोर को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण हुआ। मारपीट की यह घटना सात महीने पहले हुई फरारी को भी चर्चा में ले आई है।
23 जनवरी को दो किशोर बाल सुधार गृह से फरार हुए थे। वे खिड़की का एंगल तोड़कर दीवार फांदकर भागे थे। दोनों कानपुर के रहने वाले थे। देर रात चोरी के आरोपी एक किशोर को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया। किशोरी को ले जाने के मामले में निरुद्ध दूसरा किशोर सात महीने बाद भी फरार है। उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। संबंधित किशोरों से पूछताछ की गई है और उन्हें सख्त हिदायत दी गई है। मारपीट करने वाले किशोरों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी। वहीं, सात महीने पहले फरार हुए किशोर की तलाश अब भी जारी है। उसके संबंध में पुलिस और अन्य एजेंसियों के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-विनय कुमार ने बताया, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें