फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गनियावर गांव में 12 दिन बाद आई बिजली, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के गनियावर गांव में पिछले 11 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर शुक्रवार को बदल दिया गया। बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बिजली न होने से ग्रामीणों को अभी तक पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन


गनियावर गांव में आंधी-पानी के बीच ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से ग्रामीण लगातार ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को ग्रामीणों ने इसको लेकर तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। गांव की इस समस्या को अमर उजाला ने भी पांच जून को ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बिजली निगम हरकत में आया और शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कुछ ही देर में गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
ग्रामीण मधुर अवस्थी, रूप सिंह चौहान, हाकिम सिंह, राहुल सिंह, अजय सिंह तोमर, रामू सिंह चौहान, नत्थू लाल, देवेंद्र सिंह, संजय, विष्णु, शंभू सिंह भदौरिया ने बताया कि अब बिजली-पानी की समस्या खत्म हो गई है। बिजली निगम के जेई महेंद्र पटेल ने बताया कि गांव की बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें