फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छज्जा गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। बदनपुरा गांव में गुरुवार दोपहर मकान का छज्जा गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इलाकाई लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाकाई लोगों के मुताबिक संतोष कुमार शौच के लिए एक मंजिल मकान के छज्जे पर बने शौचालय में थे और परिवार की महिलाएं भी छज्जे पर खड़ीं थीं। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। हादसे में संतोष कुमार (30), उनकी पत्नी नीरज (25), पुत्री आराध्या (12), विनोद (50) व उनकी पत्नी मुनीशा (47) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख पुकार सुनकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से निकाल कर निजी वाहन से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में किसी का सिर फट गया तो किसी का पैर टूट गया। किसी की कमर में गंभीर चोट लग गई और बच्ची के दो दांत टूट गए।
विज्ञापन

घायल संतोष ने बताया कि बिजली कड़कने से छज्जा में दरारें हो गई थीं जिससे यह घटना घटित हो गई। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने ग्राम लेखपाल सुधीर कुमार यादव को भेजकर मामले की जांच कर आख्या रिपोर्ट देने का आदेश दिया। एसडीएम ने बताया कि छज्जा गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं, लेखपाल को भेजकर आख्या रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। नुकसान के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें