फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर फाटक आरओबी को लेकर बिजली विभाग ने किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रामनगर फाटक पर बनने वाले ओवर ब्रिज को लेकर विद्युत अधिकारियों के ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है, जिसमें विद्युत लाइन समेत ट्रांसफार्मर हटाने और विद्युत लाइन को दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। विभाग ने बजट तैयार कर सेतु निगम को भेज दिया है।
विज्ञापन

सांसद रामशंकर कठेरिया की पहल पर रामनगर फाटक पर ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसी के चलते विद्युत लाइनें और ट्रांसफार्मर हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को सर्वे कर बजट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि उन्होंने सर्वे के दौरान रामनगर फाटक से लेकर पचावली चौराहा के आगे करीब 100 मीटर तक 33 केवी लाइन, 11 हजार की लाइन समेत एलटी लाइन को स्थानांतरित किया जाएगा। दूसरी ओर रामनगर फाटक से मेहरोत्रा गैरिज तक विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों को स्थानांतरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों में कुछ स्थानों पर अंडरग्राउंड केबिल भी डाली जाएगी। वहीं कुछ स्थानों पर ओपन केबिल डाली जाएगी। विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने पर जो खर्च आएगा उसकी अनुमानित लागत करीब 1 करोड़ है। सर्वे के कार्य को पूरा कर बजट तैयार करके सबमिट भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग और दूरसंचार का सर्वे कार्य नहीं हुआ पूरा
इटावा। रामनगर फाटक पर बनने वाले आरओबी को वन विभाग और दूरसंचार निगम को भी पत्र भेजकर अवगत कराया गया था। वन विभाग और दूरसंचार निगम ने कोई सर्वे का कार्य नहीं कराया है, जिस कारण से आरओबी के निर्माण प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। विभागों द्वारा दिए गए खर्च के बाद ही आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढाया जाएगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक नबाव सिंह ने कहा कि बिजली विभाग और नगर पालिका से सर्वे रिपोर्ट आ चुकी है। वन विभाग एवं दूरसंचार विभाग की रिपोर्ट मंगवाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें