फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर गिरे खंभे की चोट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के दिलीपनगर पठा गांव में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से गिरे बिजली के खंभे के नीचे दबकर बालक की मौत हो गई। बालक खेलते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दिलीपनगर पठा गांव निवासी शिवपाल सिंह निषाद का आठ वर्षीय छोटा बेटा कन्हैया गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक ट्रैक्टर गली से होकर निकला। निकलते समय ट्रैक्टर बिजली के खंभा से टकराया। खंभा टूटकर नीचे खड़े कन्हैया के ऊपर जाकर गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। ट्रैक्टर गांव के ही किसी व्यक्ति का बताया जा रहा। परिजनों की सूचना पर बराउख पुलिस चौकी इंचार्ज रमाशंकर उपाध्याय व उप निरीक्षक मोहम्मद कामिल मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसे में बालक की मौत को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें