फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर लेटकर वोट डालने आई बीमार वृद्धा

विज्ञापन
वृद्ध मां सुशीला शर्मा को चारपाई से ले जाते प्रदीप शर्मा व युवक - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। मन में इच्छा हो तो हर काम मुमकिन हो ही जाता है। नौरंगाबाद मोहल्ले की सुशीला शर्मा 74 साल की हैं। लकवा व ब्रेन हैमरेज के चलते वह बीमार हैं। अभी आठ दिन पहले ही वह अस्पताल से लौटी हैं। इसके बावजूद रविवार को उन्होंने वोट डालने की इच्छा जाहिर की और चारपाई पर लेटे हुए बूथ संख्या 245 पर पहुंची और मतदान कीं।
विज्ञापन

हिंदू सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष व सुशीला के बेटे प्रदीप शर्मा ने बताया कि मां आगरा के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं। आठ दिन पहले घर ले आए हैं। उनके खाने के अलावा पेशाब की नली भी लगी है। पड़ोसियों की मदद से मां को मतदान कराने के लिए ले आए हैं। मतदान कर्मी घर पर क्यों नहीं आए, इस बारे में प्रदीप ने बताया कि बीएलओ घर पर मतदाता पर्ची तक देने नहीं आए। बस्ते से पर्ची मंगाकर मतदान किया।
शहर के लालपुरा स्थित शिवनारायण इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह करीब दस बजे तबेला लालपुरा निवासी भिखारी लाल लाठी के सहारे पहुंचे। वह 86 साल के हैं। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि वह हर बार वोट जरूर देते हैं। लाठी के सहारे चल लेते हैं इसलिए खुद बूथ पर वोट डालने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें