फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61.69 प्रतिशत मतदान, 26 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को 61.69 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 64.19 प्रतिशत मतदान जसवंतनगर और सबसे कम इटावा में 60.04 फीसदी रहा। भरथना में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ। 26 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। इनके भाग्य का फैसला 10 मार्च को मतगणना के बाद सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

कुल 798 बूथों को सीधे वेबकास्टिंग से जोड़ा गया। इन बूथों की हर गतिविधि पर लखनऊ से लेकर जिला मुख्यालय तक के अधिकारियों की निगरानी रही। हर ब्लाक, नगर पालिका, नगर पंचायत में महिला सखी बूथ बनाए गए। पहली बार दिव्यांग और बुजुर्गों को सरकारी वाहन से मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था की गई। डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी जयप्रकाश सिंह निरीक्षण कर पल-पल की खबर लेते रहे।
ये प्रत्याशी मैदान में
जसवंतनगर
शिवपाल सिंह यादव सपा, विवेक शाक्य भाजपा, बृजेंद्र प्रताप सिंह बसपा, आशुतोष कुमार निर्दलीय, मधू जन अधिकार पार्टी, ज्ञानेश कुमार आप, विश्वनाथ प्रताप सिंह निर्दलीय।
विज्ञापन

इटावा
सरिता भदौरिया भाजपा, सर्वेश कुमार शाक्य सपा, कुलदीप गुप्ता बसपा, मो. राशिद कांग्रेस , बौबी जन सत्ता दल लोकतांत्रिक, शिव प्रताप सिंह आप, श्याम सिंह सबका दल यूनाइटेड, सत्य प्रकाश जन अधिकार पार्टी, प्रतिभा शाक्य, मनोज व शरद भदौरिया निर्दलीय।
भरथना
राघवेंद्र कुमार सिंह सपा, कमलेश अंबेडकर बसपा, स्नेहलता कांग्रेस, डॉ. सिद्धार्थ शंकर भाजपा, राकेश चंद्र उर्फ अटल जन अधिकार पार्टी, भूपेंद्र कुमार धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, मनोज कुमार व आदर्श निर्दलीय।
विज्ञापन

वोटिंग
इटावा- 60.04
जसवंतनगर- 64.19
भरथना - 60.05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें