फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छुट्टी के दिन आठ लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी के दिन आठ लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे
विज्ञापन

क्रॉसर
-50 शैया अस्पताल में छुट्टी के दिन शुरू की गई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कस्बा के 50 शैना अस्पताल में छुट्टी के दिन कुत्ता व बंदर काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने की नई व्यवस्था शुरू की गई है। रविवार को आठ लोग इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

कस्बा के 50 शैय्या अस्पताल में अस्पताल प्रशासन ने अब रविवार को भी कुत्ता बंदर आदि के काटे वाले मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने शुरू कर दिए हैं। पहले यहां सप्ताह के मात्र छह दिन ही ओपीडी के समय एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगते थे। कुत्ते-बंदर काटे जाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है। अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संदीप गुलाटी ने यह व्यवस्था लागू करने का शुक्रवार को आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आठ मरीजों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाये गए हैं। इसमें से पांच मरीज नए थे जबकि तीन मरीज पुराने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें