फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 2.36 करोड़ से शहर के 11 पार्कों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद इटावा के 11 प्रमुख पार्कों का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। इसमें 2.36 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इन पार्कों के सुंदरीकरण के साथ ही यहां जन सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुंदरीकरण योजना के तहत इन पार्कों में बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और आधुनिक लाइटिंग के इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा पार्कों के रख-रखाव और हरियाली पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन पार्कों में फ्रेंड्स कॉलोनी का गायत्री पार्क, गोपाल पार्क, गणेश पार्क, आवास विकास कॉलोनी का आंबेडकर पार्क, ब्लॉक बी पार्क, लाल बहादुर शास्त्री पार्क, रणवीर नगर का पार्क, शिवाजी पार्क, कृष्णापुरम कॉलोनी पार्क, डीएम आवास के पीछे सिविल लाइन पार्क और चौगुर्जी स्थित देवकीनंदन पार्क को शामिल किया गया है। सुंदरीकरण के बाद पार्कों में घूमने आने वाले बुजुर्गों, बच्चों और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें