फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आग से आठ बीघा गेहूं व 50 बीघा के अवशेष जलकर हुए राख

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ी कलां। थाना बकेवर क्षेत्र के टड़वा स्माइलपुर के मजरा नगला पुतई के पास खेतों में गुरुवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज हवा से आग ने आठ बीघा गेहूं की फसल व पचास बीघा गेहूं के अवशेष को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन

खेतों में लगी आग को देख ग्रामीणों ने आग को काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। भिटारी निवासी शिवम ने अपने ट्रैक्टर में लगे बकेट से फसल अवशेष को हटाकर एक किसान की खड़ी फसल को बचाया। आग की चपेट में आने से राजेश्वर, राजेंद्र की पांच बीघा , राम वीर की तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
धर्मेंद्र, रामवीर, रविंद्र के लगभग पचास बीघा फसल अवशेष जलकर राख हो गया वहीं रविंद्र के पंप पर रखे लगभग पचास पाइप भी जल गए। दमकल के देरी से पहुंचने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। वहीं तहसीलदार दिलीप कुमार लेखपाल संजय कुमार व प्रधान हरकेश के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें