अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के रामलीला रोड पर शिवम टाकीज के पास डीसीएम से जा रहा एक युवक अचानक नीचे गिर पड़ा। डीसीएम के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला गाडीपुरा निवासी शराफत बली का 19 वर्षीय पुत्र आकाश एक डीसीएम पर हेल्परी करता था। गुरुवार रात को डीसीएम सामान लेकर जा रही थी। रामलीला रोड पर शिवम टाकीज के पास जब वह डीसीएम पर दौड़कर चढने लगा तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहिये के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक उसे जिला अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, इकदिल थाना क्षेत्र के मानिक पुर मोड़ के पास स्थित जय हनुमान ईंट-भट्ठा के पास ट्रक ने वहां खडे़ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुश राजपुत निवासी लाल कटरा, फतेह महमूद खां, सत्यवीर निवासी रानी बाग, गोविंद निवासी मउैया शिव नारायण, नफीस निवासी मोहल्ला भूरा के अलावा नफीस निवासी मोहल्ला भूरा, राहुल निवासी रक्ता भरथना घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- सड़क हादसे में एक युवक की मौत
- अन्य सड़क हादसों मेें छह लोग घायल