फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के लिए करें आवेदन, विवि करेगा स्कूल आवंटन

विज्ञापन
केके कालेज में छात्रा को जानकारी देते हेल्प डेस्क के सदस्य। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। केके कालेज में नए सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। इस सत्र से व्यावसायिक शिक्षा के लिए ट्रिपल सी का कोर्स भी छात्र कर सकेंगे। पीजीडीसीए कोर्स के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । इस बार विश्व विद्यालय से ही कालेजों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि कालेज में प्रवेश के लिए आए छात्र-छात्राओं की मदद के लिए प्राचार्य कक्ष के समीप एडमिशन हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। इसमे सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक डॉ. चित्रा यादव प्रभारी हेल्प डेस्क, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अजरा बेगम, आशीष पटेल, दोपहर 12 से 2 बजे तक डॉ. सनोज यादव प्रभारी हेल्प डेस्क, डॉ. नमिता पांडेय, डॉ. कौशलेंद्र यादव, संजीव पटेल, तरुण कुमार वर्मा छात्र-छात्राओं की प्रवेश संबंधी समस्याएं दूर करेंगे।
बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के एडमिशन के लिए हेल्प डेस्क पर आकर फार्म लेकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कालेज कैंपस में ही कर दी गई है। छात्र-छात्राओं द्वारा वरीयता क्रम में भरे गए कालेजों में से यूनिवर्सिटी के माध्यम से ही प्रवेश के लिए कालेज आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें