फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षाएं 16 से, विषय का होगा एक पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध कालेजों में 16 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होंगी। कालेज प्रशासन परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हो गया है। जनता कालेज को बकेवर के आठ कालेजों का नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

कालेज की प्राचार्य व परीक्षा की नोडल डॉ. नलिनी शुक्ला ने बताया कि बीएससी, बीकॉम, बीए की परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी। तीन दिन से छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। जनता कालेज बकेवर, केदारनाथ डिग्री कालेज हर्राजपुर और मातेश्वरी डिग्री कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराए जा रहे हैं। परीक्षा समिति के प्रभारी डॉ. ललित गुप्ता ने बताया कि जनता कालेज में के 969, केदारनाथ कालेज के 332 और मातेश्वरी कालेज के 248 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
राजबहादुर सिंह डिग्री कालेज लखना के प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि उनके कालेज में 302 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। महेंद्र सिंह महाविद्यालय पिपरौली गढ़िया चकरनगर के 40 छात्र-छात्राएं भी इसी केंद्र पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

वहीं, नित्यानंद महाविद्यालय लखना के प्राचार्य डॉ. राजेश नारायण द्विवेदी ने बताया कि 415 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। गया प्रसाद वर्मा डिग्री कालेज के 129 व महेंद्र सिंह महाविद्यालय पिपरौली गढ़िया के 48 परीक्षार्थी भी यहीं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें