फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बुधवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में आग लग गई। घर से धुआं व लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। आग से पांच हजार रुपये, अनाज व गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बृजेश कुमार परिवार के साथ दोपहर में अपने खेतों पर काम करने गया था। घर में ताला लगा था। शाम करीब पांच बजे बृजेश के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आस-पास के लोगों ने बृजेश के घर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे बृजेश व उनके परिवार के लोग घर की हालत
देख कर फफक पड़े। बृजेश के मुताबिक आग से घर में रखे 15 हजार रुपये, एक क्विंटल गेहूं , रजाई, गद्दे व गृहस्थी का पूरा सामान जलकर बर्बाद हो गया। उनके पिता रामदास की आठ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद अब घर में आग लगने से बृजेश व उसके परिवार के लोगों पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित परिवार की हालत देख गांव के लोगों व रिश्तेदारों ने उनकी मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें