फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश से पहले साफ हो नाले, लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने पेयजल, प्रकाश और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने के निर्देश दिए। निर्देश दिए गए कि बारिश से पूर्व सभी नालों की सफाई कराई जाए जिससे जलभराव की समस्या से निपटा जा सके। इसके अलावा कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने, जर्जर बारातघरों की मरम्मत, सड़कों का निर्माण एवं वॉटर कूलरों की मरम्मत कराने जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

बैठक में कस्बे के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करना शामिल है। बैठक में नामित सभासद चंद्र प्रताप दुबे को शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाली निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी रखे।
इससे पहले बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया व वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट रखा गया। प्रस्तुत बजट के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष में लगभग 27.13 लाख रुपये का घाटा अनुमानित है। बोर्ड ने सर्वसम्मति से बजट को मंजूरी प्रदान कर दी। ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने व सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सभासद सुशील पोरवाल, रोहित भंसाली, प्रमेंद्र यादव, शिवा यादव, मंगल सिंह भदौरिया, भीखम सिंह, किरन पोरवाल, नूरबानो, पूजा देवी, मीरा देवी, सीमा देवी, प्रबल कश्यप, आलोक यादव, श्यामजी पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें