प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर घार पर इलाज के लिए पहुंचे मरीज
- फोटो : ETAWAH
लवेदी। महेवा विकासखंड के बहादुरपुर घार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले साढ़े चार माह से डॉक्टर नहीं है। अस्पताल एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। डॉक्टर न होने की वजह से क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी हो रही है। इलाज के लोगों को लखना और इटावा जाना पड़ता है।
केंद्र पर तैनात डॉक्टर का तबादला 28 जुलाई 2021 को ताखा किया गया था। उसके बाद से किसी की तैनाती नहीं की गई। यहां फार्मासिस्ट सुनील राजपूत की तैनाती है, वे दिन मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह और दवाएं दे रहे हैं।
इस वक्त वायरल बुखार के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि शासन से अस्पताल में तैनाती के लिए चिकित्सक आ रहे हैं। बहादुरपुर के लिए आते ही तैनाती की जाएगी।