फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन 600 लोगों का करें वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। डीएम श्रुति सिंह ने मंगलवार को नगर पालिका व मेढ़ीदुधी गांव स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका में स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिए कि रोजाना 600 लोगों का टीकाकरण करें।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसडीएम हेम सिंह ने टीकाकरण केंद्र की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि रोजाना एक वार्ड में कम से कम 600 लोगों को टीका लगाया जाए।
इस काम में गठित निगरानी समिति अपनी सक्रियता को और बढ़ाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सके। इससे पहले डीएम मेढ़ीदुधी गांव के परिषदीय विद्यालय में संचालित टीकाकरण केंद्र पहुंची।
विज्ञापन

जहां 45 वर्ष की उम्र से ऊपर वाले लोगों का जल्दी से जल्दी टीकाकरण करने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने डीएम को बताया कि दोपहर 2 बजे तक 70 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह, ईओ राम आसरे कमल, सभासद हरिओम दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें