इटावा। अयोध्या में राम मंदिर की जमीन में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में वट वृक्ष के नीचे जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंशुल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
जिला मुख्यालय के बाहर नारेबाजी करके राज्यपाल से मांग की है कि वह मंदिर जमीन खरीद में 18.5 करोड़ के घोटाले का संज्ञान ले। इसमें जो दोषी है उसे कड़ी सजा मिले।
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय को जिस तरह से सरकार का साथ मिल रहा है, उसकी भी जांच होनी चाहिए। राम मंदिर आस्था का प्रतीक है न केवल हिंदू बल्कि हर धर्म हर समुदाय के लोगों ने उसके लिए चंदा दिया है।
यह आम जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। उनकी आस्था और विश्वास पर चोट हैं। अगर योगी सरकार ने जल्द ही इस पर कार्यवाही नहीं की, तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष आसिफ जादरान, शिवम मिश्रा, सचिन शंखवार, जितेंद्र यादव, राजदीप मिश्रा, अंकित चौहान, समीर आलम, सिमोन कुशवाहा आदि रहे।