फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का गठन, विक्रम स्वरूप अग्रवाल अध्यक्ष

Thu, 24 Sep 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का गठन किया गया है। विक्रम स्वरूप अग्रवाल को जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने जिले में व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। आशीष सेंगर को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

अशोक सिंह चौहान और यदुवीर सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। राजेंद्र वर्मा, शरद अग्रवाल, दीपक वर्मा उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। प्रत्यूष वर्मा महामंत्री बने। गुरभेज सिंह भेजा नगर अध्यक्ष, मनीष गुप्ता नगर महामंत्री चुने गए। पंकज कुमार गुप्ता लाइन पार अध्यक्ष, सनी राठौर महामंत्री बने।
अच्छे भाई नगर उपाध्यक्ष, अब्दुल लाइन पार उपाध्यक्ष तथा अनुज शर्मा युवा महामंत्री नियुक्त हुए। रमाकांत यादव, धर्मेंद्र पासवान, योगेंद्र यादव, अनुज यादव आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें