फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 24 Sep 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

दस्तक अभियान 12 से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने जलभराव, मच्छर प्रजनन और गंदगी रोकने पर जोर दिया। रोगियों की पहचान, उपचार व निगरानी को प्राथमिकता देने को कहा गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जलजनित व वेक्टर जनित रोगों का उपचार करेगा।
नगर विकास व पंचायती राज विभाग फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उथले हैंडपंपों को लाल रंग से चिह्नित कर उनका प्रयोग रोका जाएगा। बच्चों के टीकाकरण का विवरण यू-विन पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर
ग्राम प्रधान और शिक्षा विभाग के शिक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर एनआरसी में भर्ती कराएंगी। 12 अक्तूबर से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, इन्फ्लुएंजा, टीबी, कुपोषण, कुष्ठ, फाइलेरिया व कालाजार के मरीजों की सूची तैयार करेंगी। यह विवरण ई-कवच पोर्टल पर दर्ज होगा और आभा आईडी जनरेट की जाएगी। श्रम विभाग 24 से 30 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाएगा और अक्तूबर में सेवा संकल्प शिविर भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें