फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के बंदियों के कौशल का किया जा रहा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 23 प्रशिक्षण का शुभारंभ करते जसवीर सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन

बंदियों में कौशल विकास का प्रयास
जेल में लगाया 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला जेल में बंदियों के कौशल विकास के प्रयास किया जा रहे हैं। इसके लिए गुरुवार को 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जसवीर सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक डॉ. राम धनी ने बताया कि जायंट्स वेलफयर फांउडेशन फेडरेशन की जायंट्स गु्रप ऑफ दतावली व छितौनी के सहयोग से शिविर लगाया गया है। शिविर में 15 बंदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जायंट्स ग्रुप के डॉ कैलाश यादव, डॉ शिवराज सिंह यादव भी मौजूद रहे। कैलाश ने बताया कि जिन बंदियों में कंप्यूटर सीखने की ललक या पहले से कुछ जानकारी है, उन्हें बारीकियां सिखाई जाएंगी। जिससे जेल से छूटने के बाद वह कंप्यूटर के जरिये जीविकोपार्जन कर सकें। प्रशिक्षण अक्षत सोनी दे रहे हैं। जेलर रामकुबेर डिप्टी जेलर जितेंद्र कश्यप प्रणय सिंह और जेल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें