बांदा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जिले के दौरे पर आएंगे। महोबा भ्रमण के बाद वह दोपहर डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन बांदा पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी लेंगे। दोपहर 2:15 बजे डिप्टी सीएम सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की ओर से पंडित जेएन कॉलेज में आयोजित कथा में शामिल होंगे। इसके बाद 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा।