फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक को तीन भाइयों ने रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीएलओ ड्यूटी करके घर लौट रहे सहायक अध्यापक ने तीन भाइयों पर लोहे की रॉड से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बंगालीपुरा पंकज नाला निवासी सहायक अध्यापक शेषनारायण मिश्रा ने बताया कि 25 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर जा रहे थे। सुतरखाना मंदिर के पास राकेश माली और भाइयों कमलेश व मुकेश ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट की।
डायल-112 पर सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपियों ने फोन छीनकर पटक दिया। मारपीट में उनके सिर, चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। शहर कोतवाल प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें