फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊसराहार में प्रधानाध्यापक व व्यापरी नेता को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी रोजाना डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऊसराहार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रोजाना ही डेंगू के नए- नए मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

ताखा स्थित पुरैला गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार और ऊसराहार व्यापारी नेता रवि वर्मा भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। प्रधानाध्यापक आगरा व व्यापारी नेता कानपुर में इलाज करा रहे हैं।
क्षेत्र में करीब 15 लोग डेंगू बुखार की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच कराने आए 18 में से दो मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण पाए गए। पीपल का अड्डा के अनूप को तथा गुलालपुर के मोहित में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले।
विज्ञापन

ऊसराहार प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानाध्यापक आनंद कुमार को बुखार आने पर परिजन छह दिन पूर्व ही उन्हें लेकर आगरा चले गए जहां उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसी प्रकार ऊसराहार के युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि वर्मा को तीन दिन से बुखार आ रहा था। सुधार न होने पर रवि वर्मा को कानपुर ले गए, जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऊसराहार क्षेत्र में अब तक करीब 15 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि करीब सप्ताह भर बाद डेंगू बुखार की समस्या खत्म हो जाएगी। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों की संख्या में कम देखने को मिल रही है।
शुक्रवार को उन्हें किसी भी मरीज को डेंगू जांच कराने के लिए नहीं भेजा है। बताया बुखार में भी प्लेटलेट्स की संख्या घट जाती है। इससे घबराकर लोग डेंगू समझने लगते हैं। बताया डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। यह घुटनों तक उड़ते हैं और दिन में काटते हैं। डेंगू के मच्छरों से बचने को पूरी बांह के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें