फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान : परेड करेेंगे सब, बूढ़े हों या जवान

Fri, 22 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्रदराज के बहाने ऑफिसों में काम करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए बुरी खबर है। पीटी परेड से बचते आ रहे 50 से ऊपर के जवान भी अब पुलिस लाइन में दौड़ लगाते या योग करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


एसएसपी ने फरमान सुना दिया है कि परेड सभी करेंगे चाहे बूढ़े हों या जवान। ऑफिसियल वर्क करने वाले भी अब जरूरत पड़ने पर फील्ड में कानून व्यवस्था संभालते नजर आएंगे। सभी को अपने साथ लाठी, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर साथ रखने की हिदायत दी गई है।

यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ऑफिसों में अब कोई पुलिसकर्मी बिना वर्दी के  नजर नहीं आएगा। जिले की पहली महिला एसएसपी के रूप में कामकाल संभालने के बाद मंजिल सैनी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एसएसपी के एक फरमान ने उन पुलिस कर्मियों की बैचेनी बढ़ा दी है जो 50 पार हो चुके हैं।
विज्ञापन


अब तक वे उम्र अधिक होने के बहाने बचते आ रहे थे लेकिन अब सबको निर्धारित समय पर पुलिस लाइन में पहुंचना होगा और पीटी परेड में हिस्सा लेना होगा। 50 से नीचे के पुलिस कर्मी पीटी परेड करेंगे। ज्यादा उम्र वाले फिटनेस के लिए फील्ड में दौड़ लगाएंगे। जो शारीरिक अक्षमता के कारण दौड़ नहीं सकते, वे योग करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पीटी व परेड से गैर हाजिर रहने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शने के मूड में कप्तान नजर नहीं आ रहीं। एसएसपी का फरमान आफिस में काम करने वालों के साथ थानों में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी लागू रहेगा।

इसमें साफ कहा गया है कि आफिस में काम करने वाले पुलिसकर्मी सिर्फ बाबू नहीं हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनका रिजर्व फोर्स के रूप में इस्तेमाल कर लॉ एंड आर्डर संभालने के लिए फील्ड में भी ड्यूटी लगाई जा सकती है।

दरअसल कप्तान के संज्ञान में आया है कि कई पुलिस कर्मी सालों से आफिसों में डटे हुए हैं, वे न परेड करते हैं न ही मैदानी ड्यूटी। गुरुवार को कप्तान ने पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों की क्लास ली थी। उन्होंने सभी सेक्शनों में तैनात पुलिस कर्मियाें को अलग-अलग बुलाकर उनके काम काज के बारे में विस्तार से जानकारी ली थी।

उन्होंने पाया कि कार्यालय में मानक से ज्यादा पुलिस कर्मी हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियाें को साफ शब्दों में हिदायत दी है कि कार्यालय समय पर आएं। सुबह 10.30 पर रजिस्टर उनके सामने होना चाहिए। काम के लिए आने वाले लोगों की समस्याएं वे ध्यान से सुने और उनके निराकरण का भी प्रयास करें।

 अनावश्यक रूप से जनता  को परेशान किया गया तो कड़ी कार्रवाई  की जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक बहुत से पुलिस कर्मी कार्यालय में आकर बैठ जाते थे कप्तान के चैंबर से बाहर निकलते ही इघर-उधर हो जाते थे या फिर चाय-लंच के नाम पर समय काटने लगते थे।

काम के  लिए आने वाले लोगाें से टरकाऊ व्यवहार होता था। परेड आदि से  भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता था। ऐसे पुलिस कर्मियों की नींद उड़ गई है। 

थानाध्यक्ष नहीं पहचान सके रबर बुलेट कार्टिज 
इटावा। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस कर्मियों की परेड ली। इस दौरान थानाध्यक्ष बिठौली आनंद कुमार सिंह से रबर बुलेट कार्टिज पहचानने को कहा तो वह उसे पहचान नहीं सके।

इतना ही नहीं न तो रबर बुलेट गन के बारे में कुछ बता सके और न टू-इन-वन टीयर गैस कार्टिज के संबंध में। लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएसपी ने उन्हें फटकार लगाई।

शुक्रवार को परेड के दौरान आधुनिक ऑटोमेटिक रायफलों तथा दंगा नियंत्रण से संबंधित रबर बुलेट गन, टीयर गैस मोर्टार गन व पंप गन को आर्मोरर ने फील्ड में लगाया। इस मौके पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष व दरोगाओं से ऑटोमेटिक रायफलें और कार्बाइन मशीनगन खुलवाई और बंद कराई।

एसएसपी के निर्देश पर आरआई हुब्बलाल ने जानकारी दी कि टू-इन-वन टीयर गैस कार्टिज के फायर होने के बाद कारतूस के दो पीस हो जाते हैं। एक पीस आवाज करता है तथा दूसरे में टीयर गैस निकलती है। साथ ही उन्होंने टीयर गैस ग्रेेनेड, मिर्ची बम, रबर बुलेट व रबर बुलेट गन तथा पंप गन के बारे में विस्तार से सभी पुलिस कर्मियों को बताया।

एसएसपी ने क्यूआरटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रशिक्षण दिलाया। दंगा नियंत्रण उपकरणों का उन्होंने निरीक्षण भी किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सैफई व लाइन अरुण कुमार दीक्षित एवं मुख्य अग्नि शमन अधिकारी  शर्मा उपस्थित रहे।

एसएसपी ने परेड ग्राउंड में डॉग स्क्वायड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डॉग वीनस एवं डॉग किलो ने एसएसपी को सलामी दी तथा शेक हैंड किया। एसएसपी ने एक रुमाल गैस गोदाम के पास पेड के नीचे मिट्टी में दबा के रखवाया, जिसे डॉग वीनस ने हाथ सूंघने के बाद निकाल लिया।
विज्ञापन


उन्होंने डॉग स्क्वाडय के सुनील कुशवाह व विजय कुमार को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें