सैफई (संवाद)। शिवपुरी टिमरुआ गांव में मंगलवार रात कर्ज में डूबे किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उस पर लगभग 50 हजार रुपये का कर्ज था। इससे वह परेशान रहता था।
शिवपुरी टिमरुआ गांव के दिनेश (42) पुत्र रामदास मंगलवार शाम को खेत से घर लौटा। कुछ देर बाद सीने में दर्द होने लगा। रात में 11 बजे परिजनों ने 108 एंबुलेंस से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई ले जाकर भर्ती कराया। वहां थोड़ी ही देर बाद किसान की मौत हो गई।
भाई कामता प्रसाद ने बताया कि दिनेश के दो पुत्री तथा दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा 12 वर्ष का है। उसके पास 20 डिस्मल जमीन थी। उस पर लगभग 50 हजार रुपये का कर्ज था। इससे वह परेशान रहता था। सैफई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।