फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में फंस कर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, राजकीय सम्मान के साथ दफनाया

Sun, 06 Jun 2021 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

विभाग के दरोगा ने शव को रात भर अपने घर में रखा और शनिवार की सुबह सम्मान से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृत मोर का तिरंगा से लपेटा जाना और सम्मान से दफनाया जाना लोगों में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
इटावा रेलवे स्टेशन से मृत मोर को तिरंगे में लपेट कर ले जाता वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में फंस कर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई थी। शनिवार को वन विभाग की टीम स्टेशन पहुंची और मोर के शव पर पहले सफेद कपड़ा लपेटा और फिर तिरंगे में लपेटा।
विज्ञापन


इसके बाद शव को गोद में रखकर टीम आटो से बसरेहर स्थित अपने दफ्तर ले गई। वहां विभाग के दरोगा ने शव को रात भर अपने घर में रखा और शनिवार की सुबह सम्मान से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृत मोर का तिरंगा से लपेटा जाना और सम्मान से दफनाया जाना लोगों में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें