इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेड़ा हेलू के गांव कुसेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि मौत करंट लगने से हुई है।
घनश्याम कुमार उम्र 32 वर्ष अपने छोटे भाई विपिन कुमार के साथ शनिवार रात्रि खेतों पर खड़ी मूंग की फसल की रखवाली कर रहा था। विपिन कुमार के मुताबिक रात्रि में उसने भाई को छटपटाते देखा। जिस पर उसे महसूस हुआर कि उस पर किसी ने हमला कर दिया। रात के अंधेरे में वह कुछ देख नहीं सका। वह जोर जोर से चिल्लाया तो मौके पर कई ग्रामीण पहुंचे।
उसके भाई घनश्याम की मौत हो चुकी थी। चारपाई के पास लाठी, कुल्हाड़ी और घनश्याम की चप्पल भी पड़ी थी। घनश्याम की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया । वह अपने पीछे पत्नी ब दो बेटी दिव्या सोनाक्षी और एक पुत्र कृष्णा को छोड़ गया है।
विपिन कुमार ने मारते हुए किसी को नहीं देखा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष चौबिया चंद्रदेव यादव का कहना है कि युवक की मौत खेतों में पानी लगाते समय बिजली का करंट लग जाने से हुई है।