फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। ग्राम नगला लाले में रविवार को नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी दस महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगला लाले निवासी बॉबी की पत्नी दीक्षा (22) ने दोपहर करीब तीन बजे कमरे में फांसी लगा ली। घर वालों ने कमरे में जाने के लिए दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न आने पर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। सैफई क्षेत्राधिकारी राकेश विशिष्ट, थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव पुलिस टीम लेकर मौके पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव कमरे से बाहर निकलवाया।
परिजनों से पूछताछ की। मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। दीक्षा मैनपुरी जिले के किशनी थानाक्षेत्र के ग्राम नगला हिम्मत निवासी बलबीर सिंह की बेटी है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को उनकी बेटी द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के पिता परिवार सहित मथुरा में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं रहते हैं। मृतका के चाचा रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया मांग से अधिक दहेज दिया था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें