फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो संख्या 38 शव निकालने के लिए नहर में छलांग लगाता गोताखोर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
फ सैफई थाना क्षेत्र से निकलने वाली लोहिया गंग नहर में गुरुवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव बहता मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सैफई थाना क्षेत्र में लोहिया गंगनहर में एक शव बहता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
मृतक नीले रंग की शर्ट पहने हुए था। उसकी एक जेब से बीस रुपये और दूसरी जेब से कपूरी तंबाकू निकली है।
पुलिस ने शव की हालत देखकर हत्या कर नहर फेंके जाने की आशंका जताई है। सैफई थाना पुलिस पीआरवी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस नहर में शव मिलने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले बसरेहर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला था तथा दूसरी घटना में कार में एक युवक को मारकर फेंक दिया गया था।
गुरुवार को फिर एक युवक का शव नहर में बहला मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें