फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नहर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 30 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बिचपुरी नहर में युवक का शव पुल के पास उतराता मिला। तीन दिन पहले युवक साथियों के साथ नहर में मछली पकड़ने गया था। पिता ने गांव के ही लोगों पर हत्या कर नहर में फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के बिचपुरी खेड़ा निवासी भारत सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को उनका पुत्र सुनील कुमार जाटव (32) अपने साथियों के साथ नहर पर मछली पकड़ने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो उसको काफी तलाश किया। गुरुवार को भी उसे तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बिचपुरी नहर के पुल से करीब 200 मीटर दूरी पर सुनील का शव उतराता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सुनील के परिजनों को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनील का शव मिलने के बाद उसकी पत्नी शांति देवी चार बच्चे गुंजन, सुप्रिया, पल्लवी व विराट सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के पिता आशंका जताई है कि उनके पुत्र का कुछ दिन पहले मछली के जाल को लेकर गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने सुनील की हत्या की है। परिजनों ने शाम तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें