फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मे बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। गांव नगला मेहंदिया में एक किसान के बेटे करन जाटव ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह रात में घर से निकला और सुबह उसका शव गांव के बाहरी क्षेत्र में एक पेड़ पर फंदे में लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

करन जाटव (18) के पिता लज्जाराम जाटव दिवंगत हो चुके हैं। करन का शव गांव से कुछ दूरी पर भारत सिंह के ट्यूबवेल के पास लगे पाखर के पेड़ पर अंगोछे के फंदे में लटका था। सूचना पर बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि करन शराब पीने का लती था। पहले भी वह रात में घर से गायब हो चुका है। इसी वजह से घरवालों ने उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया। सुबह ग्रामीणों ने परिवार को घटना की जानकारी दी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें