फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक संघ का हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की इटावा इकाई का चुनाव सर्वसम्मत से कराया गया। पर्यवेक्षक मान सिंह यादव व अंबरीश सक्सेना की देखरेख में कराए गए इस चुनाव में अशोक कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष तथा प्रवीन जैन को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही अजय कुमार सक्सेना उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार निम सहसचिव, वीरेन्द्र सिंह पाल कोषाध्यक्ष तथा ध्रुव कुमार श्रीवास्तव को लेखा परीक्षक चुना गया है। सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी रशीद अहमद ने बधाई दी।
इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री विकास नरायण सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष मुन्ना सिंह भदौरिया, मो.नसीब, शकील, कमलाकांत शर्मा, गौरव शर्मा, अंशुमान कुदेशिया, गौरव श्रीवास्तव, रवि कुमार, अभिषेक कुमार, चतुर सिंह, मलखान सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें