फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 03 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा
विज्ञापन
विक्रम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईवे किनारे शौच के लिए गए युवक की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर बाइक सवार फरार हो गए। साथ में गए दूसरे युवक ने घर आकर परिजनों और ग्रामीणों को जानकारी दी। परिजनों ने क्राइम ब्रांच के सिपाहियों पर हत्या का आरोप लगा ग्रामीणों के साथ इटावा-कुम्हावर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की जीप के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव कोकपुरा निवासी 26 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र संतोष कुमार मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित हाईवे किनारे शौच करने गया था। उसके साथ परिवार का अखिलेश कुमार उर्फ झींगुर भी था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो लोग आए और उनको पकड़कर नाम पूछे। विक्रम ने जैसे ही अपना नाम बताया। बाइक सवारों में से एक युवक ने पिस्टल से गोली मार दी। गोली विक्रम की कमर के ऊपर लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाइक सवार झींगुर को छोड़कर भाग निकले। झींगुर ने गांव जाकर इसकी सूचना विक्रम के परिजनों को दी। दौड़कर जब तक परिजन पहुंच, विक्रम की मौत हो चुकी थी। विक्रम की हत्या से लोग आक्रोशित हो गए।

लोगों ने शव इटावा-कुम्हावर रोड पर रख दिया। सूचना मिलते ही फ्रेंडस कालोनी के एसओ भोलू सिंह भाटी पहुंचे और शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने जबरन शव उठाने की कोशिश की ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस पर आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। फोर्स बढ़ते ही पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को तितर-बितर किया। एसएसपी वैभव कृष्ण के अलावा एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रम के भाई मलखान व शंकर ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। भाई को पकड़ कर जिस तरह पूछताछ की और गोली मारी, इससे लग रहा कि हत्या करने वाले क्राइम ब्रांच के थे। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कोकपुरा में विक्रम की हत्या का आरोप क्राइम ब्रांच की टीम पर लगाया गया है। बताया कि भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। बताया कि क्राइम ब्रांच पर लगाए गए आरोप जांच में सही नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें