फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में की गई थी युवक की हत्या

Sat, 02 Sep 2017 11:56 PM IST
इटावा
विज्ञापन
गांव में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव नगला मेंहदी के पास प्रधान मलपुरा के भाई की हत्या प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी। मृतक के पिता ने पूर्व प्रधान सहित चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

गांव मलपुरा निवासी प्रधान कुंवर पाल का भाई राहुल शाक्य शुक्रवार को बाजार करने बसरेहर आया था। तभी किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर कहा कि वह उसका ट्रैक्टर लेना चाहता है। उसने पहले तो मना कर दिया कि वह ट्रैक्टर नहीं बेचना चाहता। बाद में उन लोगों ने उसे बहाना बनाकर नगला मेंहदी के पास स्थित एक बाग में बुलाया। वहां पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाग गए। पुलिस को मौके से बीयर की बोतले नमकीन व अन्य सामान बरामद हुआ था। मृतक के पिता वेद प्रकाश ने पूर्व प्रधान रविंद्र पुत्र राम सहाय, उसके भाई प्रेम प्रकाश, आदेश कुमार पुत्र श्री चंद्र व धर्म स्वरूप निवासी सरैया ताड़ सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि प्रधानी के चुनाव में रविंद्र कुमार उनके पुत्र कुंवर पाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जनता ने कुंवर पाल को वोट दिया और वह चुनाव जीत गए। इस कारण से रविंद्र उससे रंजिश मानने लगा था। 15 दिन पूर्व भी उसने धमकी दी थी। रविंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर  राहुल को ट्रैक्टर बेचने के बहाने बुलाया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें