फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के अपहरण की साजिश में युवक गया जेल

Wed, 19 Jul 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पकड़े गए अाराोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम इंधौआ निवासी युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को उसके बहनोई के साथ दबोच लिया। उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 ग्राम इंधौआ निवासी दीपक कुमार पुत्र मानसिंह 15 जुलाई को ससुराल ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैला जाने के दौरान गायब हो गया था। उसकी बाइक गांव पुरैला के पास मिली थी। ऊसराहार थाने में दीपक के पिता मानसिंह ने बहू नैना, ससुर सोबरन सिंह, सास ममता देवी व नैना के प्रेमी मोनू यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस अपहृत दीपक की तलाश कर रही। बुधवार को पुलिस लाइन में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दीपक ने पत्नी व ससुरालीजनों को फंसाने के लिए अपहरण की साजिश रची थी। एसओ ऊसराहार देवप्रकाश रावत फोर्स के साथ दीपक की तलाश में जुटे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि दीपक समथर बंबा के पास खड़ा है। पुलिस ने दीपक व उसके बहनोई नीरज कुमार निवासी मिश्रीपुर थाना अजीतमल को  पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जीजा नीरज के साथ ससुराल जाने की कहकर घर से निकला था। गांव पुरैला के पास स्थित पालन अड्डा के समीप उसने अपनी बाइक किनारे छोड़ दी और नीरज की बाइक से आगे गया। नीरज ने दीपक को मुरी एक्सप्रेस से दिल्ली भेज दिया। वह नीरज से फोन पर संपर्क में बना रहा। नीरज के कहने पर वह 18 जुलाई को औरैया आया। बुधवार को जब वह नीरज के साथ समथर बंबा की ओर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी नैना के गांव के एक युवक से संबंध हैं। नैना उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। इसके कारण उसने ऐसा किया। एसएसपी ने कहा कि रिपोर्ट दीपक के पिता ने दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के दौरान एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें