फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के टोला पठानडीह गांव में मंगलवार की रात घर में घुसे चोरों ने हजारों का माल उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पठानडीह गांव निवासी मो. इब्राहिम के परिवार के लोग मंगलवार की रात छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए। कमरों ताला तोड़कर अंदर रखा नकदी, जेवर सहित अन्य सामान उड़ा ले गए। सुबह नींद खुली तो सामान यहां-वहां बिखरे हुए थे। मो. इब्राहिम के मुताबिक चोर घर में रखा 50 हजार रुपये नकदी और जेवरात उड़ा ले गए। नकद राशि मंगलवार को दिन में ही मकान निर्माण के लिए बैंक से निकालकर रखा गया था। पीड़ित ने लिखित सूचना थाने पर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें