फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 12 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव चकवा बुजुर्ग से 23 दिन पूर्व घर से निकले एक युवक का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। युवक के कपडे़ और मोबाइल पास ही झाड़ियों में पड़े मिले। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चकवा बुजुर्ग निवासी जितेंद्र यादव (30) पुत्र रघुवीर सिंह यादव शटरिंग का काम करता था। 19 जून को वह काम के लिए निकला था, उसके बाद से लापता था। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। मंगलवार सुबह गांव के लोग खेतों पर गए तो उन्हें पेड़ पर युवक का शव लटका दिखा। उसकी पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बसरेहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने जब खोजबीन की तो पास  स्थित झाड़ियों में उसके कपड़े और मोबाइल मिला।

मृतक के भाई सत्येंद्र ने बताया कि वह अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था। परिजनों ने समझा कि वह बाहर गया है। उसने भाई की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। उसके शरीर पर चोटों के भी निशान हैं। एसओ बसरेहर विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें