फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या में पत्नी के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Thu, 07 Mar 2019 12:04 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस बल के साथ सास की हत्यारोपी सविता। जानकारी देते एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सैंफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भागीपुरा में ंमंगलवार की शाम को हुई महिला की हत्या में बेटे ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन में बताया कि गहनों के लालच में बहू ने सास को मार डाला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, गहने, नकदी और मोबाइल बरामद कर लिया है। हत्यारोपी बहू सविता को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में पकड़ी गई सविता को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एसएसपी ने बताया कि मंगलवार की शाम को भागीपुरा में सत्यवती की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जांच-पड़ताल में पता चला कि सत्यवती का बहू सविता से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी से सास से उसे अलग कर दिया था। एसएसपी ने बताया कि हत्या का खुलासा करने के लिए दो टीमों को लगाया गया तो सारी जानकारी सामने आ गई। सविता वारदात के बाद गांव से भागने की फिराक में थी तभी पुलिस ने उसे प्राथमिक स्कूल के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में सविता ने स्वीकारा कि सास सत्यवती ने उसे अलग तो कर दिया लेकिन जेवर आदि नहीं दिए। जेवर के लिए ही उसने सास को फावड़े से गला काटकर मार डाला। पुलिस ने फावड़ा, जेवर आदि बरामद भी कर लिए। सत्यवती के बेटे छोटेलाल और सविता के पति ने पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी रामयश सिंह व सीओ सिटी वैभव पांडे भी मौजूद रहे।
---
पारिवारिक विवाद को दूर करने का होगा प्रयास
पारिवारिक मामलों में विवाद पर ध्यान न देने से अक्सर बड़ा रूप ले लेते हैं। पुलिस का प्रयास होगा कि आपसी विवाद को बातचीत से दूर किया जा सके ताकि भविष्य में बड़ी घटना न हो। इसके लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी शिकायतें आने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। पिता-पुत्र या सास-बहू आदि झगड़ों को गंभीरता से देखा जाएगा ताकि मनमुटाव दूर होने से बड़ी घटनाओं को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार मिश्रा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें