फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिल पति की कराई हत्या

Mon, 04 Sep 2017 11:49 PM IST
इटावा
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी महिला ने प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पति की हत्या कर दी। गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव महिला के प्रेमी व उसके दोस्त ने शव दतावली नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को नहर से शव बरामद कर लिया है और पूरे मामले का खुलासा किया। दोनों की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह (35) पुत्र रघुवीर सिंह अपनी पत्नी पूनम उर्फ गायत्री के साथ विजय नगर में किराये के मकान में रहता था। वह ठेकेदार के यहंा काम करता था। शनिवार की शाम करीब आठ बजे ठेके की साइट पर था कि उसके सैफई थाना क्षेत्र के भागीपुरा निवासी बृजेंद्र सिंह उर्फ वकील पुत्र बदन सिंह अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। उसने बृजेश से कहा कि पूनम ने बुलाया है। इस पर वह उन दोनों के साथ बाइक से घर के लिए निकला। घर पहुंचने पर पूनम ने बृजेश व उसे लेकर आने वाले दोनों युवकों को शराब पिलाई। फिर तीनों ने मिलकर बृजेश की हत्या कर दी। इसके बाद शव दतावली नगर में फेंक दिया। रविवार को काम पर नहीं आने पर ठेकेदार ने खोजबीन कराई। पूनम ने बताया कि बृजेश काम पर गए हैं। इसी बीच साइट से बृजेश को अपने साथ ले जाने वाला बाइक सवार बृजेंद्र सिंह  मिल गया। ठेकेदार व अन्य लोगों ने उसे दबोच कर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने पूरी घटना बताई। इस पर पुलिस बुलाई गई और आरोपी युवक को उसे सौंप दिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में बृजेंद्र ने हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने और पूनम से संबंध होने की जानकारी दी। पुलिस ने दतावली नहर में खोजबीन की तो पुल से करीब आठ सौ मीटर आगे शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज। फ्रें्डस कालोनी थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी ने बताया कि पूनम ने अपने प्रेमी बृजेंद्र सिंह व उसके दोस्त लुहन्ना हाल पता जिला अस्पताल निवासी  बापू मिश्रा उर्फ जगत नारायण पुत्र वीरेंद्र्र कुमार के साथ मिलकर बृजेश की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर पत्नी पूनम उर्फ गायत्री उसके प्रेमी बृजेंद्र सिंह उर्फ वकील व बापू मिश्रा उर्फ जगत नारायण के खिलाफ गला घोंटकर हत्या करने व शव को नहर में फेकने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें