फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकदिल में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 13 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के बाद पति ने पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


गांधीनगर गली नंबर 6 निवासी राधा मिश्रा (26) पत्नी दीपक मिश्रा का शव उसके घर में पड़ा मिला। मोहल्ला वालाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रीवा मध्य प्रदेश में रह रहे मृत युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी।

मोहल्ला वालों का कहना है कि मंगलवार की रात को पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद दीपक मिश्रा ने पत्नी राधा की पिटाई कर दी। मोहल्ला वालों का कहना था कि उन्होंने चीख-पुकार सुनी थी लेकिन उन्हें इस बात का कतई अनुमान नहीं था कि दीपक पत्नी राधा को पीट-पीट कर बेदम कर देखा।
विज्ञापन


सुबह जब घर में किसी की कोई गतिविधि नहीं दिखाई दी तो सभासद अखिलेश कुमार ने सूचना इकदिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो राधा का शव घर में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।

थानाध्यक्ष इकदिल दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि राधा मिश्रा के मोबाइल फोन पर किसी की मिस्ड कॉल आई थी। उसने पलटकर उस नंबर पर फोन किया।

इसी बात को लेकर राधा मिश्रा और दीपक मिश्रा के बीच विवाद हो गया। गुस्साए दीपक ने राधा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्होेंने बताया कि मायके वालों के आने पर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ट्रेन से कटकर महिला की मौत
इटावा। ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। मशक्कत के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर फाटक के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रेन से लाइनपार कर रही एक महिला टकरा गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शव  क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष आंकी गई है। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें